लिवर का इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:53

लिवर रोग का इलाज

लिवर रोग का इलाज इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि रोगी को लीवर की कौन सी बीमारी है क्योंकि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या अलग अलग हो सकती है। लिवर रोग का इलाज करने के लिए कई प्रकार के उपाय अपनाए जा सकते हैं जैसे कि:

जीवन शैली में बदलाव

लिवर रोग होने के पीछे गलत जीवनशैली भी काफी हद तक जिम्मेदार होती है लेकिन अगर इसमें बदलाव किया जाए तो लिवर की बीमारी से बचा जा सकता है-

खानपान: स्वस्थ खान - पान रखने से लिवर को अधिक कार्य नहीं करना पड़ता है जिससे लिवर भी स्वस्थ रहता है। खानपान में फाइबर युक्त चीजें, ताजे फल विशेषकर खट्टे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करने से लिवर को लाभ मिलता है।
वजन नियंत्रण: वजन को नियंत्रित रखने से लिवर में फैट नही जमने पाता है जिससे फैटी लिवर जैसा रोग नही होता है।
शराब और अल्कोहलिक पदार्थ का निषेध: शराब में विषाक्त पदार्थ होते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इन विषाक्त पदार्थों को निकालने में लिवर को अधिक कार्य करना पड़ता है। इसलिए लिवर रोग से बचने के लिए शराब या नशीले पदार्थों का सेवन नही करना चाहिए।
व्यायाम: नियमित रूप से एरोबिक एक्सरसाइज और योगासन करने से लिवर सहित शरीर के सभी अंगों में रक्त का बहाव अच्छा रहता है। इसलिए दैनिक रूप से व्यायाम करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info